बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद रिक्त घोषित की गई थी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच सितंबर को मतदान व आठ सितंबर को मतगणना होगी।

मुख्य समाचार

हैदराबाद में दंपत्ति और उनके दो बच्चों की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

हैदराबाद के हबसिगुड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल...

Topics

More

    मनिला एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गिरफ्तारी, ICC के आदेश पर मचा हड़कंप!

    पूर्व फिलिपीनी राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट...

    Related Articles