पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, 48 घंटों में तीन जिलों में हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक ओर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी बढ़ सकती है।

बता दे कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में न्यूनतम पारा दो डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि टिहरी में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी दून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जिसके चलते बुधवार को लोगों को दिनभर ठंडक का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

मुख्य समाचार

पाकिस्‍तान: कराची में हाफिज सईद के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्‍या

पाकिस्‍तान के कराची में हाफिज सईद के रिश्तेदार की...

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को ‘बड़ी खुशी’ बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर...

बिहार में शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा, 6 गिरफ्तार

​बिहार के विभिन्न हिस्सों में राम नवमी के अवसर...

Topics

More

    पाकिस्‍तान: कराची में हाफिज सईद के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्‍या

    पाकिस्‍तान के कराची में हाफिज सईद के रिश्तेदार की...

    अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को ‘बड़ी खुशी’ बताया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर...

    ईद-उल-फितर 2025 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    ​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं...

    Related Articles