संसद में राहुल गांधी के बयान पर CM धामी का कटाक्ष, कहा- ‘राहुल ने देश को शर्मसार किया’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर हिंसा और कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है।

राहुल गांधी के मणिपुर पर दिए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी परकटाक्ष किया। संसद में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला तो वहीं अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को शर्मसार कर दिया है।

सीएम धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि भारत माता की “हत्या” शब्द का प्रयोग कर आज R.A.H.U.L. गांधी ने पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है। ये “शब्द, सोच और स्वप्न” या तो मुगल आक्रांताओं व अंग्रेजों के थे या फिर आज देश तोड़ने के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे कांग्रेस के नेतृत्व में “महागठबंधन” के हैं।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles