देहरादून में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी व उसके चाचा ने की गलत हरकत; परेशान पीड़िता ने खाया जहर

देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही सहपाठी नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कुछ दिन बाद युवक के चाचा ने भी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
बता दे कि शहर कोतवाली पुलिस ने किशोर व उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हालांकि शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार उन्हें डाक के माध्यम से एक शिकायत मिली थी। एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रेसकोर्स स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ ही एक किशोर पढ़ता है जबकि किशोर का चाचा हर्षित भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

जून 2022 में किशोर व उसका चाचा हर्षित कंबोज किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। दोनों को होटल में छोड़ने के बाद हर्षित वहां से चला गया, जबकि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किशोरी से यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उससे शादी नहीं करेगा।

बता दे कि अब किशोर बेटी के साथ बात नहीं कर रहा, जबकि उसका चाचा स्कूल में किशोरी को छेड़ता है और धमकी देता है कि यदि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसे स्कूल में बदनाम कर देगा। यह बात किसी को बताई तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।
हालांकि 19 अक्टूबर को आरोपितों से परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया जिसका इलाज दून अस्पताल में चला। इसी के साथ आरोपितों के खौफ से किशोरी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपित हर्षित व उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

होली को ‘छपरियों का त्यौहार’ बताना फराह खान को पड़ा भारी, कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles