मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022

नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।


बता दे कि मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी की 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है।

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नया उत्तराखंड बनाने के लिए नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पदमश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डा डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया। उत्तराखंड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को दिया गया था, उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, समाजसेवी डा एस फारुख व डा आरके बक्शी ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Latest Articles

आज खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, सैलानियों का दल रवाना

0
शनिवार से विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। सुबह आठ बजे से पर्यटकों को घाटी की यात्रा के लिए भेजने...

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस का बड़ा निर्णय, प्रवक्ताओं-नेताओं को टीवी डिबेट...

0
कांग्रेस पार्टी ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. एक जून को आने वाले एग्जिट पोल के परीणामों को लेकर...

जानिए कन्याकुमारी के देवी अम्मन मंदिर का इतिहास और जरूरी नियम

0
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है. यह नारा नहीं बल्कि वास्तविकता है, जब हम भारत के दक्षिणी छोर पर देवी कन्याकुमारी के दर्शन...

राशिफल 01-06-2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

0
मेष-: विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी. कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए. दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में...

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए आज मतदान, पीएम मोदी सहित...

0
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होने...

देहरादून: सीएस राधा रतूड़ी ने दी अधिकारियों को औपचारिकताओं से हटकर प्रो-एक्टिव होकर कार्य...

0
देहरादून| मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में सभी निर्माण एवं कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से इस सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए...

01 जून 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 01 जून 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

उत्तराखंड में फिर टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग परेशान

0
मई के महीने में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का अनुभव किया जा रहा है। दून का तापमान बृहस्पतिवार को...

उत्तरप्रदेश: गर्मी हुई जानलेवा अचानक तबीयत बिगढ़ने से कल रात से अब तक पांच...

0
तराई क्षेत्र में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ-साथ मृत्यु दर भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार रात से शुक्रवार...

जानिए कब और कहां देखें लोकसभा का एग्जिट पोल!

0
लोकसभा का चुनावी रण अब अपने अंतिम पड़ाव में है. 19 अप्रैल से शुरू हुआ सात चरणों का मतदान एक जून को समाप्त होगा....