चंद्रयान3 मिशन ने सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में किया प्रवेश, इसरो ने दी अहम जानकारी

चंद्रयान3 मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है।

इससे पहले रविवार को चंद्रयान3 ने पृथ्वी की पहली कक्षा से दूसरी में छलांग लगाई थी। अब कल यानी कि मंगलवार को चंद्रयान3 फिर से अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को सफलतापूर्वक चंद्रयान3 मिशन को लॉन्च किया था। यह भारत का तीसरा मिशन है, जो चांद पर भेजा गया है। इस मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्य समाचार

राशिफल 05-04-2025: आज शनिवार को क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे. व्यावसायिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य...

अल्मोड़ा: सीएम धामी ने किया चैत्राष्टमी मेले का शुभारंभ, 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

अल्मोड़ा| शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया...

Topics

More

    कैबिनेट की मंजूरी: वित्त वर्ष 2024-29 तक लागू होगा ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2’

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'वाइब्रेंट विलेजेज...

    Related Articles