भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से एक और का शव बरामद, 19 की तलाश जारी

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों को तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम में एक और शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर नाम से हुई है।

वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज एक और शव मिला है।

मुख्य समाचार

रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में हुए...

Topics

More

    रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

    दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में हुए...

    Ind Vs Nz: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता बेंगलुरु टेस्ट, सीरीज में ली 1-0 की लीड

    न्यूजीलैंड ने भारत को बारिश से प्रभावित रहे बेंगलुरु...

    Related Articles