भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर साधा निशाना, कहीं ये बातें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी पुरानी शराब की मानसिकता से उबर नहीं पा रहे हैं। हरीश रावत ही बेहतर जान सकते हैं कि कच्ची ठर्री का नशा कैसा होता है और स्कॉच का कैसा।  मीडिया को जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि पूर्व सीएम रावत की शायद ठर्री में विशेषज्ञता है।

उनकी ठर्री और स्कॉच उनको ही मुबारक। उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा एक अनुशासित दल है। उसके कार्यकर्ता अधिक अनुशासित है। वह नशे के सेवन से दूर रहते हैं। जहां तक रावत का सवाल है तो वह डेनिस के ब्रांड अंबेसडर रह चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हुए शराब घोटाले को कौन भूल सकता है। भाजपा से पहले की कांग्रेस सरकार शराब के प्रचार-प्रसार के लिए ही जानी जाती हैं। 

मुख्य समाचार

अमेरिका में वीज़ा नियमों में बदलाव का खतरा, 3 लाख भारतीय छात्रों का भविष्य संकट में

संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस में प्रस्तावित एक नए...

विज्ञापन

Topics

More

    दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.2 किलोग्राम संदिग्ध सोने के साथ इराकी नागरिक गिरफ्तार

    ​दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम...

    Related Articles