उत्तराखंड में अवैध कब्जा ध्वस्तिकरण को लेकर उठाया गया बड़ा कदम, विकासनगर में हटाई गई मजारें

देहरादून जिले के विकासनगर में अवैध कब्‍जा ध्‍वस्तिकरण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दे कि यहां मजारों को ध्‍वस्‍त किया गया है। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में वनकर्मियों ने मजार हटाने का काम शुरू कर दिया है।
हालांकि तिमली रेंज के जंगल से दो मजार हटाई गई हैं। रेंजर मुकेश कुमार के अनुसार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में आधा दर्जन के आसपास मजार हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है।
बताया जा रहा यही कि यूजेवीएनएल की मुनादी के बाद शक्ति नहर डाकपथर के किनारे बसे लोगों ने अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन फिलहाल सत्यापन की कार्रवाई कर रहा है जल्द ही अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।

हालांकि डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्तिनहर किनारे की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने को प्रशासन व यूजेवीएनएल अलर्ट मोड पर है। यहां जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों को तैनात किया गया है। जो खुद जमीन खाली नहीं करेंगे उनपर जेसीबी गरजेगी।
इसी के साथ वहीं अवैध कब्जाधारियों में घर टूटने को लेकर बेचैनी छाई है। जो सरकारी अधिकारियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विधायक तक अपनी गुहार लगा रहे हैं। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अभय सिंह का कहना है कि 11 मार्च तक का अवैध कब्जाधारियों को स्वयं ही कब्जा हटाने के लिए समय दिया गया था। स्वयं ही कब्जाधारी जमीन खाली कर दें तो ज्यादा अच्छा होता। निगम नहीं चाहता कि किसी को असुविधा हो।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles