बड़ी ख़बर: मोयना के बूथ स्तरीय भाजपा नेता की हुई हत्या, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना क्षेत्र में एक बूथ स्तरीय भाजपा नेता का शव मिला है। बता दे कि पार्टी ने उनके हत्या पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है।
इसी के साथ भाजपा ने बताया कि मोयना के भाजपा बूथ अध्यक्ष बिजयकृष्ण भुइया को सोमवार को तृणमूल के कुछ गुंडे उनकी पत्नी के सामने उन्हें बहुत मारा और फिर मोटरबाइक पर बैठाकर उन्हें घर से दूर लेकर गए।
हालांकि इसके बाद बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। भाजपा बिजयकृष्ण की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसी के साथ पुलिस ने बताया कि भुइया का मृत शरीर रात में उसके घर से कुछ दूर पर मिला। उसके सिर पर चोट के निशान भी थे। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है।
बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने तृणमूल पर आरोप लगाया है कि वे विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। इस महीने होने वाली पंचायत चुनाव को जीतने के मकसद से तृणमूल प्रदेश में आतंकी महौल बना रही है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या में खुद की भागीदारी को नकारते हुए इसे एक परिवारिक झगड़ा बताया है। मोयना के पूर्व टीएमसी विधायक संग्राम डोलुई ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मंगलवार को मोयना के सड़क को ब्लॉक कर इस हत्या में शामिल तृणमूल के गुंडो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि वे टीएमसी के गुंडों की गिरफ्तारी के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे हैं।

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles