Gujarat में भाजपा को बड़ा झटका, प्रदीप सिंह वाघेला ने महामंत्री पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दे भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। वही प्रदीप राज्य में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। खास बात यह है कि प्रदीप सिंह वाघेला ने 7 दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था और इस इस्तीफे को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने स्वीकार भी कर लिया है।

प्रदीपसिंह वाघेला संगठन महासचिव का पद संभाल रहे थे। पहले चर्चा थी कि भार्गव भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है। एक साथ हुए इस्तीफों पर भाजपा की ओर से कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। तो अब प्रदीप सिंह वाघेला के इस्तीफे के बाद राजनीति गरमा गई है।

भाजपा महासचिव रजनी पटेल ने कहा कि प्रदीप सिंह वाघेला पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं और रहेंगे। लेकिन अब वह निजी कारणों से पार्टी से दूर रहना चाहते हैं। वघेला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। भाजपा प्रवक्ता ऋत्विज पटेल ने कहा कि प्रदीपसिंह वाघेला ने बहुत अच्छा काम किया है। उन पर लगे भ्रष्टाचार के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने निजी कारणों से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। वह भाजपा के अनुशासित सिपाही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के लिए जो भी काम दिया जाएगा, प्रदीप करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है। अलग-अलग जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी बदल गई है। कोई नाराजगी नहीं है। वे भविष्य में भी काम करने के लिए तैयार हैं।

मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश: वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी पहनने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वक्फ संशोधन विधेयक...

विज्ञापन

Topics

More

    आग में झुलसे पवन कल्याण के बेटे, सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा इलाज

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण...

    Related Articles