PM Kisan Yojana: सरकार का बड़ा ऐलान, इन किसानों को नहीं मिल पायेगा 13वीं किस्त का लाभ

देश में एक बड़ी आबादी छोटे और सीमांत किसानों की है। जिनमें से बहुत से किसान आज भी कर्ज के सहारे खेती करते हैं। इतना ही नहीं अगर तय समय पर इन किसानों की फसल ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। तो इन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बता दे कि देश में किसानों की इस समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गयी। जिसके जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक किसानों के खाते में भारत सरकार ने कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है।

बता दे कि अगर आप किसी संवैधानिक पद पर काम करते हैं, या अगर आप सरकारी पेंशन लेते हैं। इसके अलावा अगर आपने अब तक भूलेख सत्यापन और अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस स्थिति में भी आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को देश के करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है।

मुख्य समाचार

IPL 2025 MI Vs GT: गुजरात टाइटंस का खुला खाता, मुंबई की लगातार दूसरी हार

आईपीएल 2025 में शनिवार के दिन मुंबई इंडियंस ने...

Topics

More

    IPL 2025 MI Vs GT: गुजरात टाइटंस का खुला खाता, मुंबई की लगातार दूसरी हार

    आईपीएल 2025 में शनिवार के दिन मुंबई इंडियंस ने...

    पंजाब यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना, एक युवक की मौत-दो घायल

    पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में शुक्रवार की रात को चाकूबाजी...

    Related Articles