बलोचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री ने गंगा घाट पर की पूजा, यूएन में पीएम मोदी से मांगा समर्थन

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी बलोच ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, डॉ. उदिता त्यागी और हिन्दू महासभा की नेता राजश्री चौधरी के साथ हरिद्वार पहुंचकर महादेव की पूजा की। वीआईपी घाट पर अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, कथावाचक पवनकृष्ण शास्त्री आदि ने उनका स्वागत किया।

नायला कादरी बलोच ने आजाद बलूचिस्तान के निर्माण के लिए मां गंगा के साथ ही देवाधिदेव भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समर्थन मांगा।

कादरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के पास आज संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के समर्थन में बोलने का मौका है, जो कल उनके पास नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान, जो कभी एक स्वतंत्र देश था, पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, जो इसके खनिज संसाधनों को लूट रहा है और अपने लोगों पर हर तरह के अत्याचार कर रहा है। बलूच लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है, घरों और बगीचों में आग लगाई जा रही है

मुख्य समाचार

राशिफल 05-03-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

मेष- धन आगमन होगा. कुटुंबों में वृद्धि होगी. लिक्विंड...

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को हराकर लिया वर्ल्ड कप का बदला

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच...

देहरादून: सीएम धामी ने किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

देहरादून| मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Topics

More

    राशिफल 05-03-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

    मेष- धन आगमन होगा. कुटुंबों में वृद्धि होगी. लिक्विंड...

    देहरादून: सीएम धामी ने किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

    देहरादून| मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

    धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई अपनी इस्तीफे की वजह

    महाराष्ट्र फडणवीस सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने...

    Related Articles