देहरादून वासी ध्यान दें! बदल गया नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम, अब जाना जायेगा इस नाम से

नेहरू कॉलोनी पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि अब नेहरु कॉलोनी पुलिस चौकी फव्वारा चौक के रूप में जाना जाएगा. नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी के नाम एक समान होने के कारण ये फैसला लिया गया. दोनों नाम में समानता होने के कारण कई बार शिकायतकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती थी. वह समझ नहीं पाते थे कि शिकायत लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी जाएं या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराएं.

इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी देहरादून की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

इससे पहले बीते 31 मार्च को अपराध गोष्ठी समीक्षा आयोजित हुई. जिसमें नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदलने का मुद्दा उठा. बैठक में नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर उसकी जगह पर चौकी फव्वारा चौक रखने पर सहमति बनी.

मुख्य समाचार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिनों के बाद AIIMS से छुट्टी लेकर घर लौटे

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को तीन दिनों के अस्पताल...

Topics

More

    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिनों के बाद AIIMS से छुट्टी लेकर घर लौटे

    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को तीन दिनों के अस्पताल...

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘होली मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शालीमार...

    Related Articles