नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद IFS राजीव भरतरी ने लिया हॉफ का चार्ज, ऑफ‍िस की चाबी को लेकर हुआ घमासान

वरिष्ठ आइएफएस राजीव भरतरी ने आखिरकार हॉफ का चार्ज ले लिया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को चार्ज लेने पहुंचे भरतरी को कार्यालय की चाबी न दिए जाने पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से वन मुख्यालय में चल रही हलचल के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे भरतरी ने चार्ज संभाला।

प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के पद पर नियुक्ति को लेकर शासन के आदेश सुबह से इंतजार हो रहा था। ऑफिस स्टाफ ने राजीव भरतरी को दफ्तर की चाबी नहीं दी। जिसे लेकर राजीव और विनोद सिंघल के स्टाफ में काफी देर बहसबाजी हुई।

कोर्ट में लड़ाई जीतकर करीब 16 महीने बाद उन्हें दोबारा हॉफ पद पर चार्ज दिया गया है। पखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान के प्रकरण में उन्हें हॉफ पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली और हाई कोर्ट ने उन्हें नियुक्ति देने के आदेश जारी किए।

वरिष्ठ आइएफएस राजीव भरतरी को वन विभाग के मुखिया (हेड आफ फारेस्ट फोर्स) का चार्ज सौंपने के हाई कोर्ट के निर्णय से शासन से लेकर वन विभाग में हलचल है। यद्यपि, सोमवार को निर्णय आने के बाद आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से कन्नी काटते नजर आए।

मुख्य समाचार

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

विज्ञापन

Topics

More

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles