पश्चिम विहार में आठ साल की बच्ची के गले में फंसा चाइनीज मांझा, हुई मौत

आठ साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से मौत हो गई है। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।पश्चिम विहार इलाके में एक आठ साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के गले में चाइनीज मांझा फंस गया था। जिसके बाद घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चाइनीज मांझा बैन है।

दिल्ली के अलावा हर राज्य में मौसम और त्योहार के अनुसार पतंगबाजी होती है। लेकिन राजधानी में गर्मियों की शुरुआत से ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है। पतंग बाजी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर लोग जमकर चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं। पाबंदी होने पर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। इसका खामियाजा राहगीर खासकर दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है।

बता दे कि हर साल चीनी मांझे की चपेट में आकर दर्जनों लोग जख्मी होते हैं। इंसान तो इंसान परिंदे भी चीनी मांझे का शिकार होते हैं। अब उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस इन चीनी मांझे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।

मुख्य समाचार

राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

विज्ञापन

Topics

    More

    राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles