Uttarakhand : प्रदेश में 65 लाख लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज

कोरोना की तीसरी लहर सामान्य होने के बाद कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों ने बूस्टर डोज को काफ़ी नजरअंदाज किया। बता दे कि प्रदेश में अब तक 12 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग में 25 प्रतिशत ने ही कोविड का तीसरा टीका लगवाया है। इसी के साथ 65 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है।

वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के 60 प्रतिशत बुजुर्गों को तीसरी खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 से अधिक है। इन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।

प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है, लेकिन 65 लाख से अधिक लोग हैं, जिन्होंने तीसरी टीका नहीं लगवाया है। चीन समेत अन्य देशों में कोविड की भयावह स्थिति देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। 23 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान शुरू किया जाएगा।

मुख्य समाचार

राशिफल 07-09-2024: गणेश चतुर्थी के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष-: आर्थिक समस्याओं का समाधान,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,बुद्धि कौशल...

राशिफल 06-09-2024: आज हरतालिका तीज के दिन क्या आपके सितारे, जानिए

मेष-:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. इस समय लोग बेहतरीन...

Topics

More

    Related Articles