सूर्य ग्रहण के बाद अब मई में लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का सही समय

साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। बता दे कि इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था।

इसी के साथ अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।

हालांकि ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है।
बता दे कि वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कब और किस दिन लग रहा है।

इसी के साथ साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

हालांकि वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

बता दे कि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

मुख्य समाचार

देहरादून: सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी

देहरादून| राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी...

Topics

More

    देहरादून: सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी

    देहरादून| राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी...

    मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत-कई लापता

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास यात्रियों से भरी...

    राशिफल 19-12-2024: आज गुरुवार को क्या कहते आपके सितारे, जानिए

    मेष (Aries):आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नए...

    Related Articles