कुमाऊं अल्‍मोड़ा

उत्तराखंड बोर्ड इंटर के टॉपर पीयूष ने सुनाई सफलता की कहानी: छह साल पहले पिता को खोया, मां ने बढ़ाया हौसला

0

पीयूष खोलिया उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर जो कि विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा का छात्र जिसने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया। छह साल पहले अपने पिता को खोने के बाद भी, उनकी मां ने उन्हें हौसला दिया और उनका साथ दिया।

जब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के नतीजे आने पर जब पीयूष ने टॉप किया, तो उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की निश्चितता का संकल्प किया। उनका सपना है कि वह भविष्य में वैज्ञानिक बनकर अपने देश की सेवा करें।

पीयूष के पिता केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज के शिक्षक थे, जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था। पीयूष ने अपने बचपन से ही मां के संघर्ष का साथ दिया। उनके शिक्षक माता-पिता के घर में जन्मे होने के कारण, उन्हें शैक्षिक वातावरण का लाभ मिला, और उन्होंने इसे अपने कैरियर में सफलता के रूप में परिणत किया।

पीयूष बताते है कि उनकी मेहनत और उनकी मां के प्रेरणादायक संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणामस्वरूप उन्होंने इंटरमीडिएट में टॉप किया और मां के आंचल को खुशियों से भर दिया।

Exit mobile version