भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को ही क्यों बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार? जाने क्या है इसकी वजह

भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा से आने वालीं आदिवासी नेता है. यदि मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. कई नामों पर चल रही चर्चा के बीच भाजपा ने झारखंड की नौंवी राज्यपाल रहीं 64 साल की द्रौपदी मुर्मु को ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार क्यों बनाया? भाजपा के इस दांव के पीछे राजनीतिक जानकार रणनीति तलाशने में जुटे हैं. माना जा रहा है कि भाजपा मुर्मू के सहारे आदिवासी समुदाय पर पकड़ को मजबूत करने का प्रयास किया है. इसी साल गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है.

वहीं अगर भाजपा की ओर से देखा जाए तो गुजरात में आदिवासी मतदाता कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं और गुजरात के चुनावों के बाद एमपी के चुनाव हैं, मध्यप्रदेश आदिवासी वोटरों के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, 2011 सेंसेस के मुताबिक़ एमपी आदिवासी आबादी का 21.5% है, मध्यप्रदेश में 2018 के चुनावों में बीजेपी को 47 एसटी के लिए रिजर्व सीटों में से 16 पर ही जीत मिली थी जबकि 2013 के चुनावों में यह आंकड़ा 31 था, मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीटें एसटी केस के लिए रिजर्व है. 2014 में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली थी, 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने मध्यप्रदेश की सभी एसटी सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी.

ऐसे में एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बिठाकर भाजपा आदिवासियों के सम्मान के रूप में पेश कर सकती है. पार्टी रणनीतिकारों को भरोसा है कि भाजपा को ओडिसा, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में काफी फायदा हो सकता है.

मुख्य समाचार

भारत का सख्त एक्शन, कैनेडियन बॉर्डर पुलिस का अधिकारी संदीप सिंह भगोड़ा घोषित

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने मुबारक गुल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में मुबारक...

दिल्ली के आबोहवा में घुला जहर! कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...

राशिफल 19-10-2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

मेष- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. सकारात्मक ऊर्जा का...

Topics

More

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने मुबारक गुल

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में मुबारक...

    दिल्ली के आबोहवा में घुला जहर! कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

    दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...

    राशिफल 19-10-2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

    मेष- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. सकारात्मक ऊर्जा का...

    Ind Vs Nz: सरफराज और कोहली ने टीम इंडिया की पारी संभाली, अभी भी 125 रन पीछे

    टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलोर में खेले...

    केजरीवाल के बाद अब सत्येन्द्र जैन आएंगे बाहर, दिल्ली हाई से मिली जमानत

    दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी...

    Related Articles