ताजा हलचल

Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर दिखा भारतीय सेना का शौर्य, ब्रह्मोस, राफेल, सुखोई और पिनाका की दिखी झलक

देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली अभेद किले में तब्दील कर दी गई. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. साथ ही हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई. उसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया. जिसमें दुनिया ने भारत की ताकत देखी.

इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं. कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, तीनों सेनाओं के प्रमुख और देश के तमाम गणमान्य मौजूद रहे. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. उसके कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत हुई.

इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों की 31 झांकियां शामिल होंगी. इस साल झांकी का विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ रखा गया है. परेड के दौरान दो झांकियों में भारत के संविधान के 75 वर्षों की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत मौसम विज्ञान विभाग की झांकियां भी मन को मोह लेने वाली होंगी.

Exit mobile version