देश में आज नजर नहीं आया रमजान का चांद, 24 मार्च को पहला रोजा

इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया. अब जुमे को पहला रोजा होगा. जुमा 24 मार्च को है. लखनऊ के फरंगी महल की मरकजी चांद कमेटी ने जानकारी दी है कि बुधवार को चांद नजर नहीं आया है, इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च 2023 को होगी.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से ट्वीट किया गया, ”इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा. भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया, इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा.”

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया. मुंबई की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी मस्जिद-ए-जामा की ओर से भी एलान किया गया है कि 24 मार्च से ही रोजा रखा जाएगा. इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 22 मार्च को चांद दिखने पर 23 को पहला रोजा रखा जाएगा.




मुख्य समाचार

तुर्किये में आतंकी हमला, एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के कैम्पस में विस्फोट

अंकारा| तुर्किये की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के...

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आया ये अपडेट,जानिए कब होगा जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार...

धामी सरकार का दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इस दिन आएगा वेतन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व...

कौन होगा बीजेपी नया अध्यक्ष! इन नामों की हो रही चर्चा

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं....

Topics

More

    तुर्किये में आतंकी हमला, एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के कैम्पस में विस्फोट

    अंकारा| तुर्किये की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के...

    कौन होगा बीजेपी नया अध्यक्ष! इन नामों की हो रही चर्चा

    महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं....

    नैनीताल: गोलीबारी की घटना से दहला हल्दूचौड़, इस वजह से हुआ हंगामा

    नैनीताल| हल्दूचौड़ क्षेत्र में गोलीबारी की घटना की सूचना...

    Related Articles