Republic Day 2023: इस साल गणतंत्र दिवस में पहली बार हुआ ये सब-परेड में शामिल हुए अग्निवीर, भारत की बनी तोपों से हुई सलामी…

देश आज 74वें गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड निकली जिसमें नारी शक्ति से लेकर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन हुआ. वहीं, इस साल पहली बार अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया. इसी तरह कई ऐसी चीज़े इस साल हुई जो पहली बार गणतंत्र दिवस पर देखने को मिलीं.

आइये देखते हैं गणतंत्र दिवस 2023 की पहली घटनाएं…

1- इस साल गणतंत्र दिवस की परेड पहली बार कर्तव्य पथ पर आयोजित हुई.

2- गणतंत्र दिवस 2023 में पहली बार 21 तोपों की सलामी आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए 105 मिमी लाइट फील्ड भारत निर्मित तोपों द्वारा दी गई.

3- पहली बार मिस्र के किसी नेता को मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया गया. मंगलवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इसके साथ ही मिस्र की सेना ने गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

4- अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर पहली बार गणतंत्र दिवस का हिस्सा बने हैं.

5- राष्ट्रपति पद का पदभार ग्रहण करने के बाद द्रौपदी मुर्मू का ये बतौर राष्ट्रपति पहला गणतंत्र दिवस था. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने गृह राज्य की संस्कृति को बनाए रखने के लिए मंदिर की सीमा के साथ ओडिशा रेशम की साड़ी पहनी थी.

6- इस साल पहली बार सीमा सुरक्षा बलों की ऊंट टुकड़ी में महिला सवारों ने भाग लिया. इसमें सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना समेत 12 महिला सवारों में शामिल थीं.

7- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार नशे के खिलाफ झांकी निकाली. इस झांकी का नाम.. नशा मुक्त भारत था.

8- गणतंत्र दिवस के मौके पर 35 महिला कांस्टेबलों के दिल्ली पुलिस महिला पाइप बैंड ने परेड में भाग लिया.

मुख्य समाचार

त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के...

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए-सीएम धामी

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित...

Topics

More

    त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के...

    चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए-सीएम धामी

    चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित...

    Related Articles