गुलाब चंद पंजाब के नए राज्यपाल, 10 राज्यों के गवर्नर बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की भी घोषणा की है.

गौरतलब है कि, 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए फरवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पुरोहित ने अपने पत्र में लिखा कि, वह व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते, यूटी चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को इसे स्वीकार करने का आग्रह किया..

बता दें कि, इससे पहले बनवारीलाल पुरोहित ने तमिलनाडु के बतौर राज्यपाल के रूप में चार साल काम किया था, जिसके बाद सितंबर 2021 से उन्होंने पंजाब के राज्यपाल की भूमिका निभाई. पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ लगातार विवादों से भरा रहा, खासतौर पर पंजाब राजभवन में विभिन्न कानूनों की लंबित मंजूरी को लेकर ये विवाद जारी रहा.

बनवारीलाल पुरोहित ने बतौर राज्यपाल जब भी पंजाब सरकार से किसी चीज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा, तो मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आधिकारिक प्रवक्ताओं सहित आप ने उनपर भाजपा से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया.

नई नियुक्तियां

राष्ट्रपति ने की राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां:

1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

5. रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

6. सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

7. वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार वाले सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

8. वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

9. वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

10. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.



मुख्य समाचार

CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

    टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles