बिहार कैबिनेट में विस्तार, विजय कुमार मंडल समेत 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. बिहार कैबिनेट में बुधवार को विस्तार हुआ है. संजय सरावगी, डॉक्टर सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू कुमार, मोती लाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल समेत 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने को हैं. ऐसे में यह विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट विस्तार है.

7 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कैबिनेट में अब मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गई है. इस विस्तार के बाद बिहार कैबिनेट में बीजेपी के कोटे से मंत्रियों का आंकड़ा 21 हो गया. इस बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक बीजेपी कोटे से हैं. मंत्री बनने के बाद संजय सरावगी, डॉक्टर सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू कुमार, मोती लाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल ने खुशी जाहिर की.

कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अहम बैठक हुई थी, जिसमें दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी.

मुख्य समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 01 मार्च से ऋषिकेश में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग...

आज होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार

बिहार कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है....

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

इंडोनेशिया में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस...

Topics

More

    अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 01 मार्च से ऋषिकेश में

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग...

    आज होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार

    बिहार कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है....

    इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

    इंडोनेशिया में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस...

    Related Articles