राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिसंबर 2021 में लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ता और वांछित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को मलेशिया के कौला लुमपुर से आने के तुरंत बाद दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के पाकिस्तान स्थित स्वयंभू प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी हरप्रीत रोडे दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था. बम विस्फोट में एक की मौत और छह घायल हो गए थे.
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाला हरप्रीत गुरुवार को मलेशिया से भारत आया. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि ब्लास्ट मामले में शुरुआत में पंजाब पुलिस ने 23 दिसंबर, 2021 को केस दर्ज किया था. बाद में एनआईए ने इस साल 1 जनवरी को इस मामले में फिर से केस दर्ज किया.
एनआईए ने कहा कि लखबीर सिंह रोड के निर्देश पर काम करते हुए हरप्रीत ने कस्टम-मेड इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित सहयोगियों को भेजा गया था, जिसका इस्तेमाल लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था.
हरप्रीत विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी शामिल था और वांछित था. इससे पहले, एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके खिलाफ विशेष एनआईए अदालत से गैर-जमानती वारंट और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था.

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, एनआईए ने आईजीआई से दबोचा
Topics
More
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
Popular Categories