एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा

केंद्र ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कमांडो की जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के 64 वर्षीय मुर्मू की सुरक्षा संभाल ली.

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में ओडिशा के पार्टी नेता मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा की थी.

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं यहां पूजा करने से पहले मुर्मू ने शिव मंदिर में झाड़ू भी लगाईं.

मुख्य समाचार

FM निर्मला सीतारमण UPI लेन-देन पर ₹2,000 से अधिक पर 5% GST लगाने पर विचार कर रही हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संकेत...

विज्ञापन

Topics

More

    FM निर्मला सीतारमण UPI लेन-देन पर ₹2,000 से अधिक पर 5% GST लगाने पर विचार कर रही हैं

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संकेत...

    अमेरिका में 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा या कानूनी स्थिति रद्द

    अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय...

    Related Articles