ताजा हलचल

चंद्रयान-3 के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि, आदित्य एल 1 सफलता पूर्वक लॉन्च

चंद्रयान-3 के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इसरो (ISRO) ने अपना सूर्य मिशन आदित्य एल-1 शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है.

यह मिशन शनिवार को सुबह करीब 11:50 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. लॉन्चिंग के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. यह इसरो का पहला सूर्य मिशन है इसको पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने लक्षित ऑर्बिट में पहुंचने के लिए चार महीने का समय लगेगा.

लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट एल-1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद आदित्य एल-1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा.

Exit mobile version