पद्म पुरस्कार 2024: वैजयंती माला, बिंदेश्वर पाठक समेत 5 को पद्म विभूषण सम्मान,

इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. के चिरंजीवी, वैजयंतीमाला, वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और पी सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. इस बार एम फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. ताइवान से यंग लाइव को पद्मभूषण मिला है.

वहीं राजनेता राम नायक को भी पद्म भूषण मिला है. लद्दाख के आध्यात्मिक बौद्ध गुरु तोगदान रिपोर्ट को मरणोपरांत पद्मभूषण मिला है. गायिका उषा उत्थप, तमिलनाडु के अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजयकांत मरणोपरांत, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, जोशना चिनप्पा को पद्म भूषण मिला है.

पांच पद्म विभूषण पुरस्कारों में चार दक्षिण के लोगों को मिला है. यह पुरस्कार तमिलनाडु के दो, आंध्र प्रदेश के दो और बिहार के एक व्यक्ति को मिला है. देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म सम्मान तीन श्रेणियों अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं. पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं. पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

साल 2024 के लिए 2 युगल मामलों (एक युगल मामले में पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी गई है. इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी / एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति और 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं.

पद्म विभूषण 2024 विजेता

वैजयंतीमाला बाली (कला) – तमिलनाडु

कोनिडेला चिरंजीवी (कला) – आंध्र प्रदेश

एम वेंकैया नायडू (सार्वजनिक मामले) – आंध्र प्रदेश

बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य) – बिहार

पद्मा सुब्रह्मण्यम (कला) – तमिलनाडु

पद्म भूषण 2024 विजेता

एम फातिमा बीवी (सार्वजनिक मामले) – केरल

होर्मूसजी एन कामा (साहित्य एवं शिक्षा) – महाराष्ट्र

मिथुन चक्रवर्ती (कला) – पश्चिम बंगाल

सीताराम जिंदल (व्यापार और उद्योग) – कर्नाटक

यंग लियू (व्यापार और उद्योग) – ताइवान

अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) – महाराष्ट्र

मुख्य समाचार

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

राशिफल 27-10-2024: आज रविवार को इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

मेष (Aries): मेष राशि वालों को आज नई परियोजनाओं...

बाबा सिद्दीकी की सीट से लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ाने की तैयारी! ख़रीदा गया चुनाव पत्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर भारतीय विकास...

Topics

More

    मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

    रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

    Related Articles