उत्तरप्रदेश: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की कैद

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सजा का एलान हो गया है। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट ने 25 साल की कैद तथा 10 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

बता दे कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और आठ सालों की लंबी सुनवाई के बाद फैसला आया है। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड के 25 वर्ष कैद और दस लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विधायक को किशोरी के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।

आठ साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने अर्थदंड की समूची राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा और विधायक समर्थकों को तगड़ा झटका लगा है। आदेश के बाद रामदुलार गोंड की विधायकी जानी तय मानी जा रही है। विधायक के अधिवक्ता ने फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देने की बात कही है।

मुख्य समाचार

राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles