मेरठ:एयरफोर्स कर्मी ने बेटी के साथ की घिनौनी करतूत, लाडली ने आहत होकर दी जान, सदमे में पीड़ित मां

पिता की मौजूदगी में बेटियां सबसे ज्यादा सुरक्षित भी महसूस करती हैं, लेकिन यदि कोई पिता ही उसके साथ घिनौना कृत्य कर दे तो बेटी की आत्मा पर क्या बीतेगी, यह सोचा भी नहीं जा सकता। एयरफोर्स में तैनात एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ कई बार घिनौना कृत्य किया। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुत्री की मौत के बाद आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कंकरखेड़ा निवासी महिला का पति एयरफोर्स में है। उसकी पोस्टिंग फिलहाल राजस्थान के जेसलमेर में है। आरोप है कि पति काफी समय से पुत्री के साथ गलत काम करता आ रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने कई बार की। उसने पति के गलत का काम का विरोध किया तो वह मां-बेटी के साथ मारपीट करता था।वहीं, पिता के घिनौने कृत्य से उनकी बेटी डिप्रेशन में आ गई। उसने पुत्री को काफी समझाया, लेकिन वह पिता की घिनौनी हरकत के कारण हमेशा गुमसुम रहने लगी। किसी से बात भी नहीं करती थी।

महिला ने बताया कि बीती 22 अगस्त को वह किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। घर में पुत्री अकेली थी। वह वापस लौटी तो पुत्री पंखे पर रस्सी के फंदे से लटकी थी। उसे तत्काल सैनिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 31 अगस्त को उसकी मौत हो गई। उसने अपने पिता की गलत हरकतों के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles