वेस्टइंडीज ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका से 3 टी20 की सीरीज 2-1 से जीत ली. जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 को वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीता और इसके साथ ही सीरीज अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे.
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की जीत में 2 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. एक नंबर-9 पर 200 के स्ट्राइक रेट से 44 रन ठोकने वाले रोमारियो शेफर्ड और दूसरे 5 विकेट लेने वाले पेसर अल्जारी जोसेफ.
इससे पहले, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने 259 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर की थी. लेकिन, तीसरे टी20 में मेजबान देश 221 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाया. द.अफ्रीका के लिए ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने जरूर 44 गेंद में 83 रन की तूफानी पारी खेली.
लेकिन, ये पारी भी दक्षिण अफ्रीका की टार नहीं टाल पाई और टीम 7 रन से पीछे रह गई. हेंड्रिक्स के अलावा राइली रुसो ने 21 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से 42 रन ठोके. लेकिन, हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की डेथ ओवर में तूफानी गेंदबाजी ने द.अफ्रीका को जीत से दूर कर दिया.
जोसेफ ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे. कप्तान एडेन मार्करम ने 3 चौके भी उड़ाए. लेकिन, वो इस ओवर में 18 रन ही बना पाए. इस तरह दक्षिण अफ्रीका जीत के लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गया.

WI Vs SA 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 3 टी20 की सीरीज में 2-1 से हराया, हार्दिक के साथी ने बरपाया कहर
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories