IPL 2023: नवीन उल हक को भारी पड़ा विराट से पंगा, मुंबई ने किया ट्रोल

विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान हुआ विवाद अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद दोनों ही खिलाड़ियों द्वारा शेयर किए गए ट्वीट या तस्वीरों पर प्रशंसक चुटकी लेते हुए उस घटना को जोड़ देते हैं।
आपको बता दे कि हाल ही में नवीन उल हक ने फलों का राजा आम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी।

उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले के दौरान टीवी स्क्रीन के सामने आम रखे जाने की तस्वीरें शेयर की थी।
हालांकि एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रनों से हार का सामना करने के बाद प्रशंसक नवीन को उन्हीं की पोस्ट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने में मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इसी के साथ आपको बता दे कि एलिमिनटर मुकाबले में नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

कप्तान रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट भी नवीन ने ही लिए थे। नवीन की इसी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को 200 का आंकड़ा छूने से पहले ही रोक दिया था।

हालांकि मुंबई इंडियंस के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ही सिमट गई थी। इस हार के साथ लखनऊ का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।


लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर आम की तस्वीरों के साथ गांधी जी के तीन बंदर यानी की बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो वाले पोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके इन तस्वीरों को देखते हुए प्रशंसक नवीन को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

मुख्य समाचार

राशिफल 02-04-2025: आज गणेश जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष- आमदनी में वृद्धि होगी. कुटुंबों में वृद्धि होगी....

Topics

More

    राशिफल 02-04-2025: आज गणेश जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष- आमदनी में वृद्धि होगी. कुटुंबों में वृद्धि होगी....

    नाम बदलने से नहीं वाला प्रदेश का कोई भला: हरीश रावत

    देहरादून| उत्तराखंड में 15 जगहों और दो सड़कों के...

    राजस्थान के बवेर में नाइट्रोजन गैस लीक से एक की मौत, 40 लोग प्रभावित

    राजस्थान के बवेर में स्थित एक फैक्ट्री में नाइट्रोजन...

    Related Articles