भारत ने रोका श्रीलंका का विजय रथ; 41 रन से हराया, रोहित और कुलदीप ने किया कमाल

एशिया कप 2023 के सुपर चार ग्रुप में अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

मुख्य समाचार

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को दी मंजूरी, जानिए क्या होगी पात्रता!

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे...

Topics

More

    Related Articles