रावलपिंडी|…. बांग्लादेश ने पाकिस्तान में जाकर इतिहास रच दिया है. रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर यह पहली जीत है.
पाकिस्तान की ओर से रखे गए 30 रन के मामूली लक्ष्य को बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.3 ओवर में हासिल कर लिया. इससे पहले, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 13 टेस्ट मैच खेले गए थे. तब पाकिस्तान ने 12 टेस्ट जीते थे जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. बांग्लादेश को 14वें टेस्ट में जीत मिली है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की ओर से जाकिर हसन और सादमैन इस्लाम ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने अच्छी शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए सातवें ओवर में टीम यादगार जीत दिला दी. पहली पारी में 117 रन की बढ़त हासिल करने वाली बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित की. बांग्लादेश ने इसके जवाब में 565 रन बनाए.
बांग्लादेश की ओर से स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने दूसरी पारी में 11.5 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. शाकिब ने 17 ओवर में 44 रन दिए.
बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में हुआ फायदा
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट टेबल में भी छलांग लगाई है. वह ज्वॉइंट रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. दूसरी ओर इस हार से पाकिस्तान की टीम को नुकसान हुआ है. पाकिस्तान को शान मसूद की कप्तानी में चौथा टेस्ट हारने पर मजबूर होना पड़ा है.

Bang Vs Pak Test: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, उसी के घर पर जाकर रौंदा
Topics
More
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
Popular Categories