चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, दूर कि जाएंगी समस्याएं

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बरों की घोषणा की है। इन नम्बरों पर आपदा और पुलिस सेवाओं से संबंधित 24 घंटे जानकारी उपलब्ध होगी। दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए यह हेल्पलाइन उपयोगी साबित होगी। कंट्रोल रूम की निगरानी उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है, जिससे तीर्थयात्रियों की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।

हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार हैं

जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126

टोल फ्री नम्बर-1077

मोबाइल-7500337269

पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976, 8868815266

इन नम्बरों पर तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर तैनात सभी नोडल और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी समस्या का समाधान समन्वय बनाकर करें। तीर्थयात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्य समाचार

Topics

More

    फ्लोरिडा में रिपब्लिकन की जीत, लेकिन 2024 की तुलना में कम अंतर से

    ​फ्लोरिडा में हाल ही में संपन्न हुए दो विशेष...

    बंगाल और त्रिपुरा में वापसी मुश्किल, सीपीएम की रणनीति केरल बचाने पर केंद्रित

    ​भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का पश्चिम बंगाल और...

    Related Articles