उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम, यमुनोत्री और औली में बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। उधर, औली में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। औली का तापमान अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम माइनस दो है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस चार पहुंच गया है।

जोशीमठ का तापमान अधिकतम 12 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री। केदारनाथ में भी तापमान माइनस सात डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई थी।

उसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेशभर का अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के भी तापमान में गिरावट आएगी।

मुख्य समाचार

ट्रम्प के प्रतिशोधी टैरिफ लागू होने से भारत को $3.1 बिलियन का नुकसान हो सकता है: रिपोर्ट

​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित 'प्रतिशोधी टैरिफ' से...

Topics

More

    ट्रम्प के प्रतिशोधी टैरिफ लागू होने से भारत को $3.1 बिलियन का नुकसान हो सकता है: रिपोर्ट

    ​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित 'प्रतिशोधी टैरिफ' से...

    आईपीएल 2025: घरेलू मैदान पर आरसीबी से भिड़ेगी गुजरात टाइटन्स

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज एक रोमांचक...

    टीएमसी ने सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग की

    ​तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद मोहम्मद नदीमुल हक़ ने...

    Related Articles