ये हैं उत्तराखंड के सबसे उम्रदराज मतदाता, उम्र जानकर चौंक जाएंगे

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में अनेक मतदाता शतकवीर होंगे, लेकिन स्वामी परमानंद पुरी एक विशेष मतदाता हैं जिनकी आयु 135 वर्ष है। उनका दावा है कि उत्तराखंड से लेकर पूरी दुनिया तक उनके जैसा कोई नहीं है। उन्होंने कहा है कि संयमित जीवन, अनुशासन और स्वस्थ खान-पान की वजह से ही उनकी लंबी आयु है।

स्वामी परमानंद से बात करने पर वो बोले कि मेरे पास अपनी वोटर आईडी है, जिसे निर्वाचन आयोग ने जारी किया है। वोटर आईडी में 01-01-2013 को उनकी उम्र 124 वर्ष दर्शाई गई है। मतदाता सूची में उनका ईपीआईसी नंबर एपीजी022676, नाम स्वामी परमानंद पुरी उम्र 135 साल, पिता का नाम स्वामी विशुआनंद 57 भीमताल पार्ट नंबर 9, पार्ट सीरियल नंबर 346 सेक्शन नंबर 1 गुनियालेख दर्ज है।

साथ ही उन्होंने अपनी लंबी उम्र का राज संयमित जीवन, सादा भोजन, कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन, रोजाना सुबह दो बजे उठ जाता हूं। तीन बजे तक नित्यकर्म करने के बाद सुबह आठ बजे तक ईश्वर का ध्यान करता हूं। हिंदी और अंग्रेजी के अखबारों को पढ़ने के साथ-साथ आने वाले भक्तों से मिलता हूं। दोपहर में भोजन के बाद कुछ देर आराम करता हूं।

मुख्य समाचार

यमुना सफाई अभियान: एलजी और मुख्यमंत्री ने नालों का किया निरीक्षण

नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 — दिल्ली के उपराज्यपाल...

एमएस धोनी करेंगे सीएसके की अगुवाई; ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी...

विज्ञापन

Topics

More

    एमएस धोनी करेंगे सीएसके की अगुवाई; ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर

    चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी...

    Related Articles