आज होगा राहुल गांधी का नामांकन, रायबरेली के लिए रवाना हुआ गांधी परिवार

राहुल गांधी आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे और अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर इस नई सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। नामांकन के लिए राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए।

मुख्य समाचार

आम आदमी को झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें

देश में सोमवार को एलपीजी सिलेंडर के दामों में...

विज्ञापन

Topics

More

    आम आदमी को झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें

    देश में सोमवार को एलपीजी सिलेंडर के दामों में...

    Related Articles