दुर्घटना: नासिक-शिर्डी हाईवे पर ट्रक से टूरिस्ट बस की टक्कर, हादसे में 10 की मौत; 35 घायल

महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दे कि मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सभी घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बता दे कि इस मामलें पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है।
हालांकि घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 7 महिलाएं, 2 छोटे बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्य समाचार

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

विज्ञापन

Topics

More

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles