उत्तराखंड: नए साल में बदलेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

प्रदेश भर के नए साल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

नए साल के आते आते सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16 और न्यू टिहरी के तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मुख्य समाचार

मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम युवती से बदसलूकी और हिंदू युवक की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में एक शर्मनाक घटना...

विज्ञापन

Topics

More

    तेलंगाना ने SC श्रेणीकरण लागू करने में हासिल की पहली सफलता, आदेश जारी

    तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों (SC) के भीतर उप-श्रेणियों...

    तीन राज्यों में सर्च ऑपरेशन के बाद केरल से बेंगलुरु छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

    ​बेंगलुरु में 3 अप्रैल 2025 की रात सुड्डगुंटेपल्या इलाके...

    Related Articles