Petrol Diesel Price : 6 महीने बाद घट सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कच्चे तेल के दाम इंटरनेशनल बाजार में लगातार गिर रहे हैं। वहीं इस गिरावट के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने पेट्रोल डीजल के दाम 14 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं।
बता दें कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत जनवरी से कम होती जा रही है। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इस बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल के दाम सस्ता होगा। अगर ऐसा होता है तो 6 महीने बाद आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
एसएमसी ग्लोबल के मुताबिक, क्रूड में 1 डॉलर गिरावट आने पर देश की तेल कंपनियों को रिफाइनिंग पर प्रति लीटर 45 पैसे की बचत होती है। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम 14 रु. प्रति लीटर तक कम होने चाहिए। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक पूरी कटौती एक बार में नहीं होगी।
दाम कम होने की पहली वजह ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ना है। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने के एक माह बाद असर दिखता है। वहीं ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की दूसरी वजह पर नजर डाले तो अभी अभी देश में पेट्रोल और डीजल की जो कीमतें हैं, उसके हिसाब से क्रूड ऑयल का इंडियन बास्केट करीब 85 डॉलर प्रति बैरल होना चाहिए, लेकिन ये 82 डॉलर के आसपास आ गया है।
अब तीसरी वजह में आपको पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस बयान को याद दिलाते हैं। मंत्री ने कहा था कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर मुनाफा होने लगा है, लेकिन डीजल पर अब भी 4 रुपए प्रति लीटर घाटा हो रहा है। तब से अब तक ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता हो गया है। ऐसे में कंपनियां डीजल पर भी मुनाफे में आ गई हैं। ये संकेत बताते हैं कि कभी भी पेट्रोल डीजल के दाम में कमी हो सकती है।

Related Articles

Latest Articles

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में खुले रहेंगे अस्पताल- मेडिकल कॉलेज, आदेश जारी

0
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज...

यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण सिंह ने किया दिल्ली की अदालत का रुख,...

0
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में यौन उत्पीड़न मामले में आगे...

आतिशी का बड़ा आरोप, रची जा रही सीएम को जान से मारने की साजिश

0
सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी द्वारा घर का खाना खाकर जानबूझ कर अपनी शुगर बढ़ाने का आरोप लगाने के बाद अब इस मामले में...

डीआरडीओ को मिली बड़ी सफलता, क्रूज ​मिसाइल का किया सफल परीक्षण

0
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज ​मिसाइल...
अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली: कोर्ट में ईडी का दावा- अरविंद केजरीवाल जानबूझ कर जेल में खा रहे...

0
अरविंद केजरीवाल जिन्हें शराब घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद किया गया है, उन्होंने अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने के लिए...

ऋषिकेश एम्स आयुष्मान भारत के तहत लोगों का उपचार करने में अव्वल, 2018 से...

0
भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश ने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस...

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक स्मृति ईरानी की मौजूदगी में...

0
भाजपा की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी की मौजूदगी के दौरान, कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास...

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दे दी ये चुनौती

0
लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है और कल यानी शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और...

चारधाम यात्रा में बाहरी राज्यों को स्वास्थ्य विभाग ने भेजी SOP, इस बार यात्रियों को...

0
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हिंदी, अंग्रेजी के साथ गुजराती, मराठी, तेलगू समेत नौ स्थानीय भाषाओं में...

प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का उत्तराखंड की कवियित्री ने किया गढ़वाली में अनुवाद

0
उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति का परिचय सुजाता डबराल नौडियाल ने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कविताओं को गढ़वाली में रूपांतरित करके दिया।...