यादें शेष: भाजपा के पहले फायर ब्रांड नेता और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे कल्याण सिंह

आज भारतीय जनता पार्टी का कल्याण युग खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद 89 साल की आयु में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शनिवार रात करीब 9:15 अंतिम सांस ली. कल्याण सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था.

लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले काफी समय से पार्टी के बड़े नेताओं ने अस्पताल में जाकर उनका हाल भी जाना था. शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे ही कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे थे. जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और विनय कटियार समेत तमाम भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है.

‘भारतीय जनता पार्टी में कल्याण एक ऐसे नेता थे जो अपने फायर ब्रांड और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे’ . पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच में ‘बाबूजी’ नाम से भी विख्यात थे. वे जन जन के नेता थे. उत्तर प्रदेश में जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो कल्याण सिंह पहले मुख्यमंत्री थे.

राम जन्मभूमि मामले में कल्याण सिंह देश और विदेशों तक सबसे चर्चित नेता के तौर पर उभरे थे. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी बड़ा था. अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा सीट से वे कई बार विधायक रहे. अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे.

बता दें कि पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे. इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी. कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद जून 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

इसके बाद अयोध्या में विवादित ढांचा के विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छह दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद भाजपा ने बसपा के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई. तब कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बने. गठबंधन की सरकार में मायावती पहले मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन जब भाजपा की बारी आई तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया.

बसपा ने 21 अक्टूबर 1997 को कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया. पार्टी से मतभेद होने पर साल 1999 में कल्याण सिंह भाजपा से नाराज होकर मुलायम सिंह के साथ जुड़ गए थे. करीब पांच वर्ष बाद जनवरी 2003 में उनकी भाजपा में फिर वापसी हो गई. भाजपा ने 2004 लोकसभा चुनाव में उनको बुलंदशहर से प्रतत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की.

इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भाजपा को छोड़ दिया. वह एटा से 2009 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत दर्ज की. 2010 में कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनाई जन क्रांति पार्टी भी बनाई . साल 2013 में एक बार फिर कल्याण सिंह की भाजपा में वापसी हो गई.

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार

Related Articles

Latest Articles

चैत्र पूर्णिमा पर धरती के सबसे करीब होगा चांद, जानें क्यों कहा जा रहा...

0
हिंदू धर्म में तिथियों और नक्षत्रों का काफी महत्व होता है. तिथियों में भी कुछ तिथियां अतिविशिष्ट मानी जाती हैं. इन तिथियों को लेकर...

अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाला मामले में बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले के आरोप में न्यायिक हिरासत की मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में है। राजनीतिक...

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया, जमकर बरसे यशस्वी जायसवाल,...

0
राजस्थान रॉयल्स ने अपनी शानदार खेलप्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। इस विजय के...

01 मई से बदलने वाले हैं रुपए-पैसे संबंधी ये नियम

0
वैसे तो हर माह की 1 तारीख रुपए-पैसे संबंधी नियमों के लिए खास होती है. लेकिन 1 मई को आम आदमी से जुड़े कई...

यूपीएससी के सीडीएस 2 फाइनल का रिजल्ट हुआ जारी, जाने पूरा विवरण

0
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस 2 के अंतिम परिणाम घोषित हो चुका हैं, जिसमें संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2023 के उम्मीदवारों...

उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झटका: इस सप्ताह से बिजली होगी...

0
उत्तराखंड में इस सप्ताह से बिजली की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग नई बिजली दरों का ऐलान करने जा...

मलेशिया में बड़ा हवाई हादसा, मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराने से...

0
मलेशियाई नौसेना उत्सव कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते समय मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए. मलेशियाई समाचार मीडिया आउटलेट्स ने बताया...

दिल्ली: सीएम केजरीवाल को पहली बार तिहाड़ जेल में दी गई इन्सुलिन, बढ़ गया...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में इन्सुलिन दी गई हैं क्योंकि उनका शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था। उनका शुगर लेवल...

उत्तराखंड: आज राष्ट्रपति मुर्मू आज एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, टॉपरों को...

0
आज एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह होने वाला है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल प्रदान करेंगी। समारोह के बाद, राष्ट्रपति परमार्थ...

भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, 6.3 रही तीव्रता

0
ताइवान की राजधानी ताइपे में सिलसिलेवार भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात से लगाकर मंगलवार तड़के तक एक...